फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Husband attack on wife eye by Knife in rudrapur

शराब को लेकर टोका तो पति के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी की आंख में घोंप दिया चाकू

Thu, 31 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Jan 2019 08:34 AM IST
Drunk Husband attack on wife eye by Knife in rudrapur
पत्नी की आंख में घोंपा चाकू

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतबंगला में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पति ने पत्नी की आंख में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो पति मौके से फरार हो गया। 



इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां से डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पति हसबीन पेशे से मजदूर है और यहां अपनी पत्नी शहाना के साथ रहता है। 

हसबीन के शराब पीने को लेकर अक्सर शहाना के साथ उसका झगड़ा होता है। बुधवार देर रात भी हसबीन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उसका शहाना से विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर चाकू से शहाना पर हमला कर दिया। 

चाकू शहाना की आंख में गड गया। पत्नी के चिल्लाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि वारदात के बाद हसबीन मौके से फरार हो गया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही शहाना को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed