फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk girl create furore on dehradun road.

देहरादूनः 'शराबी' मोहतरमा का ड्रामा, पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़

Tue, 15 Sep 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Sep 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
drunk girl create furore on dehradun road.

राजधानी देहरादून में सोमवार को आधी रात को नशे में टल्ली मोहतरमा ने जमकर हंगागा किया। इस दौरान उस युवती ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और तो और समझाने आए एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया।

विज्ञापन


शराब के नशे में धुत इस युवती को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के इस ड्रामे के कारण काफी देर तक ट्रैफिक रुका रहा। वहां मौजूद लोगों ने नशे में धुत युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन


समझाने आए महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। तहसील चौक पर सोमवार रात शराब के नशे में धुत छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती मूल रूप से यूपी के बागपत जिले की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बची

drunk girl create furore on dehradun road.

नशे में छात्रा हंगामा करते हुए दर्शनलाल चौक तक पहुंच गई। इस दौरान वह कई वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बची। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

बाद में महिला पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर दून अस्पताल ले गई। जहां पर एक बार फिर उसने हंगामा शुरू कर दिया।

धारा चौकी प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि युवती मूल रूप से यूपी के बागपत जिले की रहने वाली है और क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक कॉलेज की छात्रा है। बाद में पता चला कि लड़की के साथ कुछ छात्र भी थे। जो शराब के नशे में छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed