{"_id":"682f882fab162a8ff308f642","slug":"drunk-driver-drove-bus-with-25-passengers-for-86-km-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-697413-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशे में चालक ने 25 यात्रियों को लेकर 86 किमी तक दौड़ाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशे में चालक ने 25 यात्रियों को लेकर 86 किमी तक दौड़ाई बस
Fri, 23 May 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत एक चालक ने राजस्थान के 25 चारधाम यात्रियों को बैठाकर करीब 86 किमी तक बस दौड़ाई। यात्रियों की शिकायत पर बस चालक की जांच में नशे की पुष्टि हुई। परिवहन विभाग वाहन को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे हरिद्वार के दुर्गा ट्रेवल्स की एक बस हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पहुंची। बस में राजस्थान के 25 यात्री सवार थे। कुछ यात्री परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर पहुंचे।
यात्रियों ने एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी को बताया कि उन्होंने हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी। शुरूआत में चालक बस ठीक से चला रहा था। लेकिन, फिर बस बार-बार अनियंत्रित होने लगी। चालक ने एक दो-जगह अचानक से ब्रेक भी लगाए। बताया कि चालक यात्रा के बीच बस को रोक चने खा रहा है। सीताराम जाखड़े समेत अन्य यात्रियों ने एआरटीओ से कहा कि उन्हें शक है कि चालक शराब के नशे में है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने कर्मचारियों को चालक की अल्कोहल मीटर से जांच करने के लिए कहा। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। एआरटीओ ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, बस को सीज कर दिया। परिवहन विभाग ने ट्रैवल कंपनी के मालिक को सूचित किया। कंपनी के मालिक की ओर से एक दूसरी बस को बस अड्डे भेजा गया। करीब डेढ़ बजे ट्रैवल कंपनी की दूसरी बस से यात्रियों को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि देहरादून के रायपुर निवासी आरोपी चालक मनीष कुमार के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। बताया कि छह हजार रुपये के न्यायालय के चालान की कार्रवाई भी की गई है।