फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Driver Collision Cash van with three vehicles in dehradun one killed

देहरादून: नशे में धुत्त कैश वैन चालक ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत, 4 घायल

Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drunk Driver Collision Cash van with three vehicles in dehradun one killed
कैश वैन चालक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

सोमवार देर रात को नशे में धुत एक कैश वैन चालक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑटो चालक तिलक बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 

मौके पर लोगों ने चालक को पकड़कर और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। हादसा रात करीब 10 बजे कैनाल रोड पर हुआ।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक कैश वैन (बोलेरो) चालक गिरीश चंद्र पांडेय राजपुर से शहर की ओर तेजी से आ रहा था। अचानक वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और पहले कार फिर एक बाइक व अंत मे उसने एक ऑटो को उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमे ऑटो चालक विक्रम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कार और बाइक सवार कुल चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद वैन रुक गई और लोगों ने चालक गिरीश को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed