फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug peddler arrested with 6.24 grams of smack

Dehradun News: 6.24 ग्राम स्मैक के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drug peddler arrested with 6.24 grams of smack
सहसपुर थाना पुलिस ने एक बाइक सवार ड्रग पैडलर को 6.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पांवटा साहिब की ओर से एक व्यक्ति को आते हुए देखा गया। पुलिस ने व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 6.24 ग्राम स्मैक मिली। व्यक्ति की पहचान चोई बस्ती निवासी अमजद के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सरिया बांधने का काम करता है। जल्द रुपये कमाने के चक्कर में उसके स्मैक बेचना शुरू कर दिया था। वह विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कुंजाग्रांट की एक महिला से स्मैक खरीद लाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed