फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drivers stop their vehicles anywhere on the highway and take passengers

Dehradun News: हाईवे पर कही भी वाहन रोक कर सवारी बैठा लेते हैं चालक

Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drivers stop their vehicles anywhere on the highway and take passengers
शहर में मुख्य हाईवे पर सार्वजनिक वाहनों के लिए स्टॉपेज निर्धारित नहीं हैं। जिस कारण बस से लेकर विक्रम, मैक्स, यूटिलिटी जहां तहां सवारी उतारते और बैठाते हैं। अक्सर शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम के समय वाहन रेंगते नजर आते हैं। 11 से दो बजे तक हालात सबसे बुरे रहते हैं।
विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं है। पुलिस फोर्स की भी कमी है। जिस पर यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। स्टॉपेज निर्धारित न होने के कारण इसका फायदा सार्वजनिक वाहन उठा रहे हैं। सवारी उतारने और बैठाने के लिए जगह- जगह वाहनों को सड़क पर रोक दिया जाता है। जिस कारण पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन




डाकपत्थर तिराहा, अस्पताल रोड, सिनेमा गली, अमर स्वीट शॉप के निकट, पहाड़ी गली आदि जगहों पर वाहनों को रोक कर सवारी बैठाई और उतारी जाती है। इन स्थानों पर शहर के मुहल्लों के संपर्क मार्ग हाईवे से जुड़ते हैं। जिससे इन वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने शासन प्रशासन से सार्वजनिक वाहनों के स्टॉपेज निर्धारित करने की मांग की है, ताकि वाहन निर्धारित स्थान पर ही सवारी उतारे और बैठाएं।




गलत जगह पर वाहन रोक कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस चालान की कार्रवाई करती है। स्टॉपेज निर्धारित करने को लेकर तहसील और परिवहन विभाग से वार्ता की जाएगी। - भाष्कर शाह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed