फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   driver beaten car owner

मेहनताना मांगने पर कमरे में बंद कर पीटा

Wed, 23 Jul 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Jul 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
driver beaten car owner

देहरादून में कार चलाने का मेहनताना मांगने गए युवक को कमरे में बंद करके पीट दिया।

विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर भटकता रहा पीड़ित
इतना ही नहीं उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स इत्यादि रख लिया। पुलिस ने भी तहरीर लेने के बजाय उसे टहला दिया। पीड़ित युवक आरोपी पर कार्रवाई को लेकर भटकता रहा।

माता मंदिर रोड, गणेश विहार निवासी सुनील कुमार कार चलाकर परिवार चलाता है। रविवार को पटेलनगर निवासी व्यक्ति ने उसे अपनी गाड़ी दी और दिल्ली एयरपोर्ट से पत्नी को लाने के लिए सात सौ रुपए प्रतिदिन पर बुक किया।

सुनील के अनुसार वह दिल्ली गया और सोमवार को महिला को लेकर यहां पहुंचा। दो दिन के 1400 रुपए मांगने पर उसे पैसे लेने के लिए मंगलवार आने के लिए कहा गया।

मंगलवार को सुनील आरोपी व्यक्ति के घर पहुंचा और मेहनताना मांगने लगा। आरोप है कि उसे पैसे देने के बजाय कई घंटे कमरे में बंद कर पीटा गया। सुनील के अनुसार उसे गुम चोट मारी गई ताकि पिटाई का सबूत न दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने भी खूब घुमाया
पिटाई लगाने के बाद आरोपी ने सुनील की बाइक संख्या यूके 07वी 7418, मोबाइल, पर्स रख लिया और उसे धमकाया। पर्स में लाइसेंस, करीब दो-ढाई हजार रुपए थे। सुनील ने इसकी शिकायत बाईपास पुलिस चौकी में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर नहीं ली और उसे बताया गया कि आरोपी पटेलनगर निवासी है इसलिए वह लक्ष्मणचौक चौकी में शिकायत दर्ज कराए। यहां पहुंचा तो उसे पटेलनगर चौकी भेजा गया।

पुलिस ने उसकी कहीं भी तहरीर नहीं ली। सुनील के अनुसार आरोपी व्यक्ति कुछ काम नहीं करता और उसकी पत्नी स्वीट्जरलैंड एयरपोर्ट में जॉब करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed