फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Driver arrested for drunk driving

Dehradun News: शराब पीकर गाड़ी चला रहा चालक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested for drunk driving
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वाले 16 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शराब पीकर कार चला रहे सहसपुर के फतेहपुर निवासी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। अभियान के दौरान दो वाहन सीज, 10 वाहनों के कोर्ट चालान और चार संयोजन चालान किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया रात को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 16 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने पर एक चालक को गिरफ्तार किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे तीन युवकों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed