{"_id":"64b19a57f2568abdb4026de4","slug":"drinking-water-is-not-being-supplied-in-the-villages-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-200516-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चार दिन से पानी के लिए तरस रहे तीन गांव के लोग, अधिकारी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चार दिन से पानी के लिए तरस रहे तीन गांव के लोग, अधिकारी लापता
विज्ञापन
पंप खराब होने से गांवों में नही हो रही पेयजल की आपूर्ति
पंप खराब होने के कारण पिछले चार दिन से गुंडा गांव, शिवपाल नगर बस्ती और जडसू खेड़ा में पेय जल आपूर्ति ठप पड़ी है। इसकी वजह से लोग पानी के लिए तरस गए हैं। एक किलोमीटर दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लोग ला रहे हैं। जल संस्थान के प्रति ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
आपदा के समय में तहसील के गुंडा गांव, शिवपाल नगर बस्ती व जडसू खेड़ा के ग्रामीणों को पेयजल का अभूतपूर्व संकट झेलना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति देने वाला पंपिंग योजना में तकनीकी खराबी होने के कारण पिछले चार दिनों से आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। उधर जल संस्थान के कार्यालय पर चौकीदार के अलावा कोई दूसरा जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं है।
पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित लोनिवि गेस्टहाउस के पास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीण महावीर सिंह चौहान, संदीप चौहन, जीआर शर्मा, प्रमेश रावत, प्रमोद चौहान ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के अवर अभियंता को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके अलावा वह पिछले कई महीनों से कार्यालय नहीं आए हैं। जल संस्थान के रवैये को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।