फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water in many areas of the capital is injurious to health

सेहत के लिए खतरनाक है राजधानी के कई इलाकों में पीने का पानी

Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water in many areas of the capital is injurious to health
राजधानी के ज्यादातर इलाकों में पीने का पानी सेहत के बेहद हानिकारक है। स्पेक्स संस्था के विशेषज्ञों ने कई इलाकों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया है। उनके मुताबिक, 41 इलाकों के पानी में क्लोरीन की मात्रा निर्धारित मानकों से बहुत अधिक पाई गई है। कई जगह क्लोरीन की मात्रा काफी कम है।
विज्ञापन

बुधवार को स्पेक्स संस्था के अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर बताया कि इस साल राजधानी के 70 वार्डों के 97 इलाकों से पेयजल के नमूने लिए गए। शोध करने पर पता चला कि 41 स्थानों पर क्लोरीन की मात्रा 0.2 मिलीग्राम/लीटर की जगह बहुत अधिक पाई गई। सचिवालय से लिए गए नमूनों में क्लोरीन की मात्रा एक मिलीग्राम/लीटर, जिलाधिकारी आवास में 1.2 मिलीग्राम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विधायक खजानदास के आवास में एक मिलीग्राम, धारा चौकी क्षेत्र में 0.8 मिलीग्राम, जिला जज आवास में 0.6 मिलीग्राम, कैबिनेट सतपाल महाराज के आवास में एक मिलीग्राम पाई गई। यह पानी तुरंत पीने लायक नहीं है। कई इलाकों के पानी में टोटल कॉलीफार्म की मात्रा भी बहुत अधिक पाई गई है। यह 10 एमएनपी प्रति लीटर होना चाहिए।
विज्ञापन

इन जगहों पर नहीं मिला क्लोरीन
कृष्णानगर, प्रेमनगर, भूड गांव, पंडितवाड़ी, इंदिरानगर, वसंत विहार, ईदगाह, तिलक रोड, मित्रलोक कॉलोनी, विजय पार्क, राजीव कॉलोनी, कुम्हार मंडी, यमुना कॉलोनी, शिव कालोनी, सैय्यद मोहल्ला, बंगाली लाइब्रेरी रोड, करनपुर, नई बस्ती, गढ़ी कैंट रोड, हाथीबड़कला, कारगी ग्रांट, अशोक विहार, रेस्ट कैंप, जोहड़ी गांव, भंडारी बाग, निरंजनपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, इंदिरा कॉलोनी, क्लेमेंटटाउन,, शिमला बाईपास, बंजारा बस्ती, केवल विहार, सहस्त्रधारा रोड समेत 50 जगहों से लिए गए पानी के नमूनों में क्लोरीन ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच इलाकों में क्लोरीन की मात्रा मानकों के अनुरूप
शोध के मुताबिक इंदर रोड, मद्रासी कॉलोनी, टपकेश्वर नाथ मंदिर मार्ग, पूर्वी पटेलनगर, कैनाल रोड मेें पानी सबसे उपयुक्त पाया गया। इन इलाकों के नमूनों में क्लोरीन की मात्रा 0.2 मिलीग्राम/लीटर पाई गई, जो मानकों के अनुरूप है।

सचिवालय, डीएम आवास के पानी में क्लोरीन की मात्रा काफी अधिक
जिलाधिकारी आवास, सचिवालय, श्रीरामपुरम, झंडा मोहल्ला, विजय कॉलोनी, रेसकोर्स, राजपुर, सुभाषरोड, माजरा, धारा चौकी, न्यू पटेलनगर, यमुना कॉलोनी, पार्क रोड, सेवक आश्रम रोड, तिलक रोड, न्यू मार्केट, त्यागी रोड, कैनाल रोड, केशव रोड, लक्ष्मी रोड, गोविंदगढ़, चुक्खूवाला, आकाशदीप कॉलोनी, नेशविला रोड, टैगोरविला, कौलागढ़, अजबपुरकलां, चंदरनगर, आराघर, अजबपुर खुर्द, जाखन, लक्खीबाग, इंद्रेशनगर, कांवली गांव के पानी के नमूनों में क्लोरीन की मात्रा काफी अधिक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed