{"_id":"69f5fbbde433d8a54c090532","slug":"drinking-water-corporations-bhikiyasain-ae-suspended-dehradun-news-c-5-hld1006-961065-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेयजल निगम का भिकियासैंण एई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेयजल निगम का भिकियासैंण एई निलंबित
विज्ञापन
-छह माह से बिना कारण बताए कार्यालय से गायब होने का आरोप
-स्थानीय विधायक ने भी की थी फोन न उठाने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पेयजल निगम प्रबंधन ने अल्मोड़ा के भिकियासैंण में कार्यरत सहायक अभियंता जितेंद्र सुयाल को निलंबित कर दिया है। उन पर बिना बताए पिछले छह माह से कार्यालय से गायब होने और काम में लापरवाही का आरोप है।
पेयजल निगम प्रबंधन के मुताबिक, सहायक अभियंता सुयाल काफी समय से काम के प्रति लापरवाह हैं। जब उन्हें निर्माण साइट पर बुलाया जाता तो वहां भी न पहुंचते थे। अधिकारियों के फोन नहीं उठाते थे। स्थानीय विधायक ने भी उनके फोन न उठाने की शिकायत की थी। विभाग ने पहले अपने स्तर से उन्हें उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। आखिरकार शनिवार को पेयजल निगम प्रबंधन ने जितेंद्र सुयाल को निलंबित कर दिया।