Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drafting a strategy to sharpen the issues

Dehradun News: मुद्दों को धार देने के लिए रणनीति का खींचा खाका

Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drafting a strategy to sharpen the issues
देहरादून। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई नवगठित राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मुद्दों को धार देने के लिए रणनीति का खाका खींचा गया। वहीं, उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को सख्त संदेश दिया कि 2027 फतह करना है, पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने राज्य की राजनीति के साथ जन मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से राय ली। उन्होंने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने के लिए एकजुटता का मंत्र दिया। कहा, पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सभी नेताओं को आपसी तालमेल के साथ काम करना है। 2027 में चुनाव जीतने के लिए पार्टी में अनुशासनहीनता की कोई गुंजाइश नहीं है। पार्टी में छोटे व बड़े सभी नेताओं को पार्टी लाइन पर काम कर कांग्रेस को सत्ता में लाना है। भाजपा के खिलाफ मुद्दों की कोई कमी नहीं है। मुद्दों को प्रभावी तरीके से लोगों के बीच में लेकर जाना है।
विज्ञापन


----------
सबका लक्ष्य पार्टी को सत्ता में लाना है : गोदियाल
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी के सभी नेताओं का लक्ष्य कांग्रेस को 2027 में सत्ता में लाना है। 2022 में भाजपा के एक झूठ से चुनाव हार गए थे। भले ही आपस में मतभेद हो सकते हैं लेकिन सबका लक्ष्य पार्टी की जीत है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी है। कांग्रेस के पास कुशासन को बदलने का जज्बा है। प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीद है। इसी उम्मीद के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। नए लोगों में पार्टी में शामिल करने पर फोकस होना चाहिए। पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में होने से पूर्व सीएम हरीश रावत बैठकाें में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
राहुल के दौरे को सफल बनाने का आह्वान
वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया। राहुल गांधी का देहरादून दौरा 17 जुलाई को प्रस्तावित है। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि में बदलाव की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मौसम प्रतिकूल रहने पर नई तारीख तय की जा सकती है। वहीं, बैठक के दौरान प्रदेश संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed