फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Draft to remove NH bottlenecks stuck in Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: एनएच की बाधाएं दू करने का ड्राफ्ट लटका, विभागों ने अभी तक नहीं दीं मांगी गई सूचनाएं

Fri, 05 Jan 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य और 70 प्रतिशत भूभाग में वन से घिरे होने के कारण यहां परेशानियां ज्यादा आती हैं। प्रदेश के लिए यह ड्राॅफ्ट फायदे का सौदा साबित हो सकता है, लेकिन यहां अभी तक इसकी औपचारिकताएं ही पूरी नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
Draft to remove NH bottlenecks stuck in Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार अंब्रेला स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट का ड्राफ्ट लेकर आई है। देशभर में करीब 18 राज्य इस ड्राफ्ट को अपने यहां लागू कर चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड में ड्राफ्ट की औपचारिकताएं अभी विभागों की फाइलों में ही अटकी हैं।

विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हर राज्य में अलग-अलग तरह की अड़चनें सामने आती हैं। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य और 70 प्रतिशत भूभाग में वन से घिरे होने के कारण यहां परेशानियां ज्यादा आती हैं। प्रदेश के लिए यह ड्राॅफ्ट फायदे का सौदा साबित हो सकता है, लेकिन यहां अभी तक इसकी औपचारिकताएं ही पूरी नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन

अभी तक प्रत्येक प्रोजेक्ट से पहले राज्य और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच अलग-अलग एग्रीमेंट किए जाते हैं। इस ड्राफ्ट का एग्रीमेंट होने के बाद बार-बार की यह औपचारिकता समाप्त हो जाएगी, लेकिन इसके लिए किसी भी राज्य को अपने यहां सभी लाइन विभागों की सहमति के साथ आपत्तियां और सुझाव लेना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र लिखकर शीघ्र अपने कमेंट देने का किया अनुरोध
उत्तराखंड में यह काम पूरा करने की जिम्मेदारी लोनिवि को सौंपी गई है। शासन स्तर पर इसके लिए बीते वर्ष अगस्त माह में ही राज्य में अंब्रेला स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट लागू करने संबंधी ड्राफ्ट विभिन्न विभागों को भेज दिया गया था।

लेकिन, अभी तक गृह विभाग, ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सुझाव व आपत्तियां लोनिवि को प्राप्त नहीं हो पाई हैं। इस संबंध में सचिव लोनिवि की ओर से एक बार फिर ऐसे सभी विभागों को पत्र लिखकर शीघ्र अपने कमेंट देने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें...राम आएंगे: सीएम की बैठक से पहले राम भजन... उत्तराखंड में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग और ऊर्जा का माहौल

जब कोई एक परियोजना कई विभागों से संबंधित होती है, तो उस पर सभी विभागों की राय जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ अंब्रेला स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट का ड्राफ्ट पर उत्तराखंड का भी एग्रीमेंट होना है, लेकिन अभी तक विभागों की राय नहीं मिल पाई। इस संबंध में सभी विभागों को शीघ्र अपने कमेंट देने के लिए कहा गया है। - डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, लोनिवि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed