फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Shyama Prasad Mukherjee was a worshiper and theorist of humanity: Chief Minister

मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : मुख्यमंत्री

Thu, 24 Jun 2021 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shyama Prasad Mukherjee was a worshiper and theorist of humanity: Chief Minister
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के कांवली रोड सिथत शहीद मे. विवेक गुप्ता प्राथमिक विद्या? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के उपासक होने के साथ ही सिद्धांतवादी भी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवनकाल में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त करने की पुरजोर वकालत की थी।
विज्ञापन

ये बातें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहीं। मुख्यमंत्री शहीद मेजर विवेक गुप्ता प्राथमिक विद्यालय कांवली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक होने के साथ ही जनसंघ के संस्थापक थे। कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। अनुच्छेद-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की, लेकिन उनका सपना अब जाकर साकार हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 एवं 35ए को समाप्त कर उनके सपने को साकार किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने शहीद मेजर विवेक गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायक हरवंश कपूर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, पार्षद अर्चना पुंडीर, शुभम नेगी, अमित कपूर, दिनेश रावत समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed