...तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह हैं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह तो हम सब जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। लेकिन, नहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि डॉ मनमोहन सिंह हैं।
दरअसल, कई स्कूलों में देश के प्रधानमंत्रियों के नाम का चार्ट अभी दुरुस्त नहीं किया गया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने तीन साल से ज्यादा वक्त गुजर गया है, लेकिन स्कूल में चार्ट अपडेट नहीं हुआ।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो इस गलती का पता चला। इस पर शिक्षा मंत्री पांडेय ने सभी स्कूलों को चार्ट अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जिस स्कूल में गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री का नाम पूछने पर बताया ये नाम
स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता की स्थिति देखने निकले विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानमंत्री के नामों का चार्ट दुरुस्त नहीं मिला।
इस पर आखिरी नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का लिखा हुआ था। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी प्राचार्य को कहा है कि चार्ट दुरुस्त कराए। इसके साथ ही बोर्ड और चार्ट से संबंधित व्यवस्था सही रखे।
चार्ट देखने के बाद शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने सही बताया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में चार्ट अपडेट नहीं हैं, उन्हें दुरुस्त कराएं। अब गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।