{"_id":"61b7915d6a2c940b7f011c30","slug":"dr-ashish-srivastava-got-gold-medal-in-national-e-governance-for-the-second-time-city-news-drn398685757","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आशीष श्रीवास्तव को दूसरी बार मिला नेशनल ई-गवर्नेंस में गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आशीष श्रीवास्तव को दूसरी बार मिला नेशनल ई-गवर्नेंस में गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीडीए के निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को एक बार फिर साल 2020-21 के लिए नेशनल ई-गवर्नेंस में गोल्ड मेडल मिला है। उन्हें यह सम्मान स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को बेहतर तरीके से स्थापित करने के लिए दिया गया है। उन्हें आठ जनवरी को हैदराबाद में यह मेडल प्रदान किया जाएगा। इससे पहले उन्हें एमडीडीए में लागू किए गए ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम के लिए ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिल चुका है।
अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से हर साल कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से नेशनल अवॉर्ड फॉर ई-गवर्नेंस दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार आवेदनों को कई स्तर पर अपने विशेषज्ञों की टीम से जांच कराता है। इसके बाद केंद्र के अपर सचिव की अध्यक्षता में 10 विशेषज्ञों की समिति के सामने चयनित आवेदक प्रजेंटेशन देता है। डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है। उनका कहना है कि बगैर सभी के सहयोग के यह सब संभव नहीं था। हमारा प्रयास जनता को मिलने वाली सुविधाओं को आसान व बेहतर बनाना है। इसके अलावा दून की टीम को ई-गवर्नेंस अवार्ड भी मिला है। पुरस्कार स्वरूप टीम को दो लाख की धनराशि दी जाएगी। टीम में स्मार्ट सिटी के तत्कालीन सीईओ एवं टीम लीडर डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन डॉयरेक्टर आईटीडीए अमित सिन्हा, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, डीजीएम आईटी राम उनियाल शामिल हैं।