{"_id":"5bd0b950bdec2269c0436d72","slug":"doordarshan-will-not-see-from-antenna-many-tv-tower-will-close-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब एंटीना से नहीं देख पाएंगे दूरदर्शन, 16 नवंबर से बंद हो जाएंगे ज्यादातर टीवी टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एंटीना से नहीं देख पाएंगे दूरदर्शन, 16 नवंबर से बंद हो जाएंगे ज्यादातर टीवी टावर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
doordarshan
अगर आप भी एंटीने के जरिए दूरदर्शन देखते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर टीवी टावर 16 नवंबर से काम करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
इससे एंटीना के जरिये दूरदर्शन का प्रसारण बंद हो जाएगा। इसके बाद केवल दूरदर्शन फ्री डिश और डीटीएच पर ही डीडी के चैनल देखे जा सकेंगे।
प्रसार भारती के उपनिदेशक (केंद्राध्यक्ष) शिव कुमार गोयल ने बताया कि दूरदर्शन के अधिक क्षमता वाले डाकपत्थर, हरिद्वार और नई टिहरी टावर से प्रसारण 16 नवंबर से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां भी बंद होगा प्रसारण
इसके अलावा कम क्षमता वाले थराली, बद्रीनाथ, फाटा, गोपेश्वर (पठियालधार), जोशीमठ, कल्जीखाल, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, नौगांवखाल, पोखरी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, भटवाडी, देवप्रयाग, दुगड्डा, गजा, प्रतापनगर, राजगड़ी और उत्तरकाशी टावर से भी प्रसारण बंद हो जाएगा। ट्रांस्पोजर सुमाड़ी (श्रीनगर) और मसूरी की प्रसारण सेवा भी बंद होगी।