फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   door to door election campaigning

किचन में घुसकर दामन फैलाएंगे राजनीतिक दल

Tue, 06 May 2014 12:30 PM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
door to door election campaigning

लोकसभा चुनाव में बाजी अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल ‘किचन’ में ‘काबिज’ होने के चक्कर में हैं।

विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठों को दिया खास टास्क

प्रचार के लिए सिर्फ मंगलवार का दिन बचा है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा समेत दूसरे दल सारी ताकत आधी आबादी के वोट हथियाने में झोंक रहे हैं। महिला प्रकोष्ठों को खासतौर पर यह ‘टास्क’ दिया गया है।

इसके साथ ही प्रत्याशी भी घर की मुखिया के पास पहुंचेंगे। जिले के चकराता, विकासनगर, सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, कैंट, डोईवाला और ऋषिकेश में महिला वोटरों की संख्या 585333 है।
विज्ञापन


आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में सब इस वोट बैंक में सेंध लगाना चाहते हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार का आखिरी दिन निश्चित किया है। महिला कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने बताया कि महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टास्क दे दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न मोहल्लों में बैठकों का क्रम भी शुरू कर दिया गया है।


बनाई नीतियां
महिला कार्यकर्ताओं की टोलियों की पन्ना प्रमुख सहयोग कर रहे हैं। ये महिलाओं की समस्याओं को हल करने के लिए अपनी नीतियां बताएंगी।

कांग्रेस महिला सभा यह जिम्मेदारी संभाल रही है। महिला वोटरों के रिझाने के लिए सोनिया गांधी की दुहाई दी जा रही है।

कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन का कहना है कि विभिन्न मुद्दों पर सारी महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य दल भी महिला वोटरों को रिझाने के लिए विशेष अभियान छेड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed