फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's daughter got 64th rank in Indian Forest Service

Dehradun News: दून की बेटी ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में पाई 64वीं रैंक

Mon, 03 Jul 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Doon's daughter got 64th rank in Indian Forest Service
रायपुर रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कीर्ति चौधरी का यूपीएससी में चयन हुआ है। शनिवार को इसका रिजल्ट जारी हुआ है। पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद कीर्ति से सफलता हासिल की है। कीर्ति ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) की मेन परीक्षा पास करने के बाद ऑल इंडिया में 64वीं रैंक हासिल की है। इससे परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

कीर्ति ने बताया कि उन्होंने सनराइज एकेडमी से 12वीं और झांसी से बीटेक किया है। यूपीएससी में चयन होने के बाद सात जुलाई से लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी में ट्रेनिंग है। कीर्ति ने बताया कि बचपन से ही सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करने का सपना था। इससे पहले दो बार परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हो पाया था। अब आईएफएस में चयन होने से उन्हें और माता-पिता को बहुत खुशी है। कीर्ति ने सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षिका मोनिका शर्मा को दिया है। कीर्ति के पिता मुनेश चौधरी सरकारी कर्मचारी और मां सरोज चौधरी गृहिणी हैं।
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article