फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon women death cause of swine flu

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, 75 संदिग्ध

Tue, 17 Feb 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 17 Feb 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
doon women death cause of swine flu

राजधानी देहरादून के पछवादून क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से एक महिला की रविवार को मौत हो गई। मंडी चौक बाबूगढ़ तहसील विकासनगर निवासी महिला का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजन हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल और दून अस्पताल के बाद महिला को दिल्ली ले गए थे।

विज्ञापन


निशा (35) पत्नी रोहित को कुछ दिन पहले खांसी और जुकाम की शिकायत हुई थी। परिजन उसे लाइन जीवनगढ़ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहां के डॉक्टर लक्षण पहचान नहीं सके। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू के लक्षण के आधार पर उसे दून अस्पताल रेफर कर टेस्ट कराने की सलाह दी। 12 फरवरी की सुबह परिजन महिला को दून अस्पताल ले गए। यहां भी डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए। इस पर परिजन उसी दिन महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर चले गए। यहां टेस्ट कराने पर महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति सेना में तैनात हैं और उनके तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत इसके टेस्ट कराएं। दून अस्पताल में टेस्ट की सुविधा मौजूद है। घबराने की जरूरत नहीं है। दवाओं से इसका इलाज संभव है।
- डा. एसपी अग्रवाल, सीएमओ।

फ्लू के 75 संदिग्ध, 11 है पॉजिटिव

doon women death cause of swine flu

राज्य में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 इन्फ्लूएन्जा) की स्थिति को लेकर महानिदेशालय में समीक्षा बैठक हुई। महानिदेशक स्वास्थ्य डा. जीएस जोशी ने कहा कि अभी तक राज्य में 11 स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामले आए हैं, जिसमें दो की मृत्यु हुई है।

फ्लू से संक्रमित संदिग्धों की संख्या 75 है। महानिदेशक ने आश्वस्त किया कि विभाग के पास फ्लू से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है, जिससे जनता को भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है।

डा. जोशी ने राज्य में स्वाइन फ्लू से बचाव एवं उपचार के लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सालयों के अधीक्षकों को दिशानिर्देश जारी किये हैं। सभी चिकित्सालयों में फ्लू के संभावित लक्षणों से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निदेर्शित किया कि स्कूलों में फ्लू के लक्षणों की जानकारी एवं इससे बचाव के बारे में जागरूकता उत्पन्न करें जिससे लोगों में अनावश्यक भय उत्पन्न न हो। उपचार की सारी व्यवस्थाएं सरकारी अस्पतालों में की गई है।

निजी अस्पतालों में भी मरीज उपचार ले रहे हैं। जोशी ने कहा कि अभी तक 75 संभावित लक्षण वाले मरीजों से 42 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 11 मरीजों में फ्लू के लक्षण मिले हैं, जबकि 2 की मृत्यु हो चुकी है। शेष सरकारी और निजी चिकित्सालयों में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed