फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon University initiation ceremony CM Pushkar singh dhami gave mantra to students For Successful life

Doon University: सीएम धामी ने छात्रों को दिया 'मंत्र', कहा- कोई परेशानी आए तो पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लें

Wed, 02 Aug 2023 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Aug 2023 08:55 PM IST
सार

सीएम धामी बुधवार को दून विवि में नए छात्रों के दीक्षारंभ समारोह और ओरियंटेशन-इंडक्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान नव निर्मित (मुक्तांगन) ओपन थिएटर और स्कूल आफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया गया।

विज्ञापन
Doon University initiation ceremony CM Pushkar singh dhami gave mantra to students For Successful life
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यक्ति जीवन पर्यंत सीखता रहता है, लेकिन विद्यार्थी जीवन दोबारा वापस नहीं आता। इसलिए विद्यार्थी जीवन को अच्छे से जियो और खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। आपके जीवन में कोई परेशानी आए तो पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लें। यह बात बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दून विवि में छात्रों से कही।

विज्ञापन


सीएम धामी बुधवार को दून विवि में नए छात्रों के दीक्षारंभ समारोह और ओरियंटेशन-इंडक्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान नव निर्मित (मुक्तांगन) ओपन थिएटर और स्कूल आफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह: 10वीं, 12वीं के मेधावियों को मिलेगा सम्मान, छात्र यहां ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, दून विवि में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत दून विवि में विदेशी भाषाएं भी पढ़ाई जाती हैं। यहां पढ़ने वाले छात्र उत्तराखंड की भाषा और साहित्य में शोध के लिए कार्य करेंगे। सीएम ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। विवि की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विवि के दो प्रोफेसर विश्व के टॉप साइंटिस्ट में शामिल हैं और हमारे प्रोफेसर व शोधर्थियों को गवर्नर रिसर्च अवॉर्ड भी मिला है।

हमने पहली बार बीटेक कंप्यूटर साइंस शुरू किया है जिसकी सारी सीट फुल हो चुकी हैं। बीए साइकोलॉजी छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय विषय है। इसके लिए हम कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का आभार व्यक्त करते हैं।

Doon University initiation ceremony CM Pushkar singh dhami gave mantra to students For Successful life

भारत के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में जगह बनानी होगी
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून विवि ने बहुत सी उपलब्धियों को हासिल किया है। इसमें समर्थ पोर्टल से दाखिले की प्रक्रिया, ई ग्रंथालय का निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करना शामिल है। दून विवि को अब भारत के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में जगह बनानी होगी। इसके लिए हर तरह की मदद की जाएगी।

सुपर 30 के तहत दून विवि में पढेंगे छात्र
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नित्यानंद शोध संस्थान के लिए साढे 23 करोड़, ओपेन थियेटर के लिए 38 लाख, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के लिए छह करोड़ और हॉस्टल के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोई छात्र आईआईटी, आईपीएस या आईएएस बनना चाहता है तो 100 बच्चों को कोचिंग फ्री दी जाएगी। इसमें से 30 छात्र सुपर-30 के तहत दून विवि में पढ़ेंगे।

दून विवि के नाम से बनेगी सड़क
धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि दून विश्वविद्यालय की ख्याति निरंतर बढ़ रही है। माता मंदिर रोड से लेकर मोथरोवाला तक बेहतरीन रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे और यह रोड भविष्य में दून विवि के नाम से जानी जाएगी।

पुस्तक विमोचन भी हुआ
सीएम ने स्कूल आफ मैनेजमेंट के शिक्षक डॉ. प्राची पाठक और डॉ. स्मिता त्रिपाठी की ओर से संपादित पुस्तक इंनोवेटिव मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस द रोड आहेड और डॉ. आशीष सिन्हा व डॉ. वैशाली की पुस्तक चेंजिंग पैराडाएम्स इन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एचसी पुरोहित और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के कुल सचिव डॉ. एमएस मंदरवाल ने किया। कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्र और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. आरपी ममगाई, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. एस एस सुथार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रीना सिंह के साथ ही अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed