फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon traffic will run on two corridors semi circle Master plan prepared on lines of metros Uttarakhand

Dehradun: दो कॉरिडोर, एक सेमी सर्किल पर दौड़ेगा दून का ट्रैफिक, इन मेट्रो सिटी की तर्ज पर मास्टर प्लान तैयार

Thu, 22 Dec 2022 04:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 04:35 PM IST
सार

राजधानी के 18 रूटों पर ई-रिक्शा और मैजिक का संचालन किया जाएगा। धीरे-धीरे शहर में चलने वाले 10 साल पुराने डीजल के ऑटो, सिटी बसें और विक्रम बाहर हो जाएंगे। परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से तैयार इस प्लान को मुख्य सचिव एसएस संधु की बैठक में भी प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
Doon traffic will run on two corridors semi circle Master plan prepared on lines of metros Uttarakhand
ट्रैफिक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए देहरादून के आरटीओ ने ट्रैफिक का मास्टर प्लान तैयार किया है। उनका दावा है कि यह प्लान लागू हुआ तो शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। इसके तहत, इसमें शहर के ट्रैफिक को दो कॉरिडोर और एक सेमी सर्किल में बांटा गया है।

विज्ञापन


कॉरिडोर पर ई-बसें चलेंगी और सेमी सर्किल पर छोटी ई-बसें या सीएनजी बसों का संचालन होगा। हर 10 मिनट में मिलने वाली इन बसों तक पहुंचने के लिए राजधानी के 18 रूटों पर ई-रिक्शा और मैजिक का संचालन किया जाएगा। धीरे-धीरे शहर में चलने वाले 10 साल पुराने डीजल के ऑटो, सिटी बसें और विक्रम बाहर हो जाएंगे। परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से तैयार इस प्लान को मुख्य सचिव एसएस संधु की बैठक में भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य मुख्य सचिव ने इस पर अमल करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


यह होंगे दो कोरिडोर
पूर्व-पश्चिमी कॉरिडोर - झाझरा से लेकर रायपुर। 
उत्तर-दक्षिण कोरिडोर - कुठालगेट मसूरी से लेकर क्लेमेंटटाउन। 

यह होगा सेमी सर्किल
आईएसबीटी से शुरू होकर हरिद्वार बाईपास, रिस्पना पुल, जोगीवाला, रिंगरोड, रायपुर, कृषाली चौक होते हुए गढ़ी कैंट सप्लाई डिपो से बल्लूपुर चौक तक।

कुछ खास बातें 

  • तीनों कॉरिडोर के रूटों पर स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन 
  • यात्रियों को जारी किए जाएंगे प्रीपेड कार्ड जो एक माह के लिए वैध होंगे 
  • टोकन व्यवस्था लागू होगी। यात्रियों को प्रतिदिन किराया देने के झंझट से मुक्ति। 
  • कुठालगेट, रायपुर, झाझरा और क्लेमेंटटाउन में स्मार्ट पार्किंग जोन बनाए जाएंगे।
  • राजधानी के हर कोने से शहरियों को गाड़ियां मिलेंगी। 
  • मास्टर प्लान लागू होने पर बेहद सस्ते किराये में सफर की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: सीएम धामी ने ली कोरोना को लेकर बैठक, बूस्टर डोज अभियान चलाने सहित दिए ये निर्देश
 

जाम की समस्या से निजात के साथ ही लोगों को चेन्नई, मुंबई, चंडीगढ़ की तर्ज पर सार्वजनिक यातायात की सुविधा मिले, इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मास्टर प्लान धरातल पर उतरा तो न सिर्फ लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी बल्कि दून की सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव भी कम होगा। -सुनील कुमार शर्मा , आरटीओ (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed