फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon singha won dpl final.

दून सिंघा ने जीता डीपीएल का खिताब, फाइनल में टिहरी लायंस को हराया

Thu, 16 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Jun 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
doon singha won dpl final.
सीएम हरीश रावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। - फोटो : अमरउजाला
रोमांचक मुकाबले में टिहरी लायंस को तीन विकेट से हराकर दून सिंघा ने देहरादून प्रीमियर लीग (डीपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर तक चले मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दून सिंघा के पवन सोनकर ने एक छक्के और एक चौके की मदद से 11 गेंद पर नाबाद 22 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब दिया गया।
विज्ञापन


कसिगा में हुआ फाइनल
बृहस्पतिवार को कसिगा स्कूल में डीपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया। दून सिंघा ने टॉस जीतकर टिहरी लायंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टिहरी लायंस ने किरन 22, अमित 21 और आदित्य 17 की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


दून सिंघा के गेंदबाज आशीष कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में दून सिंघा ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद पवन सोनकर 22, गिरीश पंत 22 और राजकुमार 20 की पारियों की दम पर 19.3 ओवर में तीन विकेट से जीत हासिल की। टिहरी लायंस की ओर से किरन सिंह ने तीन और ऋषभ ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिया पुरस्कार
समापन अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार व टॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 71 हजार और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गए। मैन ऑफ द टूर्नामेंट टिहरी लायंस के किरन सिंह को मोटरसाइकिल उपहार में दी गई। मौके पर राजपुर विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, डीपीएल के सचिव जावेद बट्ट, सुशील राठी, राकेश ठाकुर, जयसिंह, गिरधर शर्मा, आशुतोष ममगाईं, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इन्हें मिला पुरस्कार
मैन ऑफ द सीरीज - किरन सिंह (टिहरी लायंस)
मैन ऑफ द मैच - पवन सोनकर (दून सिंघा)
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक - भानु प्रताप (टिहरी लायंस)
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर - अभिनव बिष्ट (दून सिंघा)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - अंशुल धिमान (दून सिंघा)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज - अक्षत मियां (दून सिंघा)
फेयर प्ले ट्रॉफी - (उत्तरकाशी ईगल्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed