{"_id":"6a0ccab1d1c8961095035721","slug":"doon-shooters-shine-at-the-national-level-bring-glory-to-the-nation-dehradun-news-c-5-1-drn1031-975614-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके दून के निशानेबाज, बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके दून के निशानेबाज, बढ़ाया मान
विज्ञापन
इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देहरादून के निशानेबाजों ने अपने हुनर के दम पर प्रदेश का मान बढ़ाया। डीपीएस यमुनानगर हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में देहरादून के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा यशस्वी चौधरी ने महिला 10-मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 400 में से 367 अंक प्राप्त किए और रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा यशस्वी ने ईरा डोभाल और वैशनी सिंह के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके दम पर टीम कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब हुई। मंगलवार को प्रतियोगिता से लौटने पर डीपीएस देहरादून में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।