फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Doon School students win NASA's online competition

कामयाबी: दून स्कूल के छात्रों ने तैयार किया लग्जरी अंतरिक्ष यान का मॉडल, जीती नासा की ऑनलाइन प्रतियोगिता

Fri, 06 Aug 2021 11:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 11:35 AM IST
सार

स्कूलों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से अंतरिक्ष में मानवीय यात्रा के लिए मॉडल तैयार किया जाता है। फाइनल में स्कूल ने वल्चर एविएशन कंपनी बनाई।

विज्ञापन
dehradun news : Doon School students win NASA's online competition
विजेता छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्रों ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की ऑनलाइन प्रतियोगिता जीतने में कामयाबी हासिल की है। छात्रों ने पृथ्वी से मंगल तक की यात्रा के लिए लग्जरी अंतरिक्ष यान का मॉडल तैयार किया। छात्रों ने पहली बार बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


स्कूल के 10 छात्रों सोहम अग्रवाल, अर्णव प्रताप चौधरी, मयंक अग्रवाल, हर्षवर्धन मस्कारा, श्रीवर कनुडिया, युवराज सारदा, स्पर्श गांधी, रोहन तनेजा, केशव बगरोदिया और स्वानिक गर्ग ने कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा, यूएसए नेशनल स्पेस सोसाइटी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष निपटान डिजाइन प्रतियोगिता के 28वें सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


स्कूलों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से अंतरिक्ष में मानवीय यात्रा के लिए मॉडल तैयार किया जाता है। फाइनल में स्कूल ने वल्चर एविएशन कंपनी बनाई। इसमें अमेरिका, यूके, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उरुग्वे और फिलीस्तीन की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में मयंक अग्रवाल को स्ट्रक्चरल डिजाइन निदेशक, अर्नव प्रताप चौधरी को ऑटोमेशन एंड सर्विसेज का निदेशक, युवराज सारदा को मानव कारकों का निदेशक और स्वानिक गर्ग को सिस्टम इंजीनियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 31 जुलाई से दो अगस्त तक दिन-रात काम कर उन्होंने अपना मॉडल तैयार किया। उन्होंने पृथ्वी से मंगल के बीच यात्रा के लिए लग्जरी अंतिरक्ष लाइनर कैसंड्रास, एस्टोरिया और ब्रैडबरीम का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें विजेता घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed