फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon school new headmaster

मैथ्यू रैग्गेट बने दुनिया के मशहूर दून स्कूल के हेडमास्टर

Wed, 13 Jul 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
doon school new headmaster
doon school new headmaster Matthew Raggett

विश्व स्तर पर अलग पहचान रखने वाले द दून स्कूल को नए हेडमास्टर मिल गए हैं। मैथ्यू रैग्गेट ने स्कूल के 10वें हेड मास्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को यह जिम्मेदारी पूर्व हेड मास्टर पीटर मैकलॉगिन के रिटायर होने के बाद हासिल की। 20 साल के एजुकेशनल कॅरियर के दौरान रैग्गेट ने कई देशों के नामी स्कूलों को अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से इंग्लैंड निवासी मैथ्यू रैग्गेट यूनिवर्सिटी ऑफ  न्यूकैसल से गणित एवं एप्लाइड फि जिक्स में बीएससी और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरकेस्टर से पीजीसीई इन एजुकेशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की चार्ल्स स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीएस इन एजुकेशनल लीडरशिप में डिग्री हासिल करने के बाद साल 1995 में बतौर शिक्षक अपने कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद विएना इंटरनेशनल स्कूल और बाद में कनाडा के युनाइटेड वर्ल्ड स्कूल में हेड ऑफ फिजिक्स रहे।

दून स्कूल की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह सात साल से जर्मनी के सेकेंडरी स्कूल ऑफ लीपजिग इंटरनेशनल स्कूल में बतौर प्रिंसिपल अपनी सेवाएं दे रहे थे। माउंटेन बाइकिंग और बागवानी के शौकीन मैथ्यू रैग्गेट ने बताया कि उनका मकसद स्कूल को नए आयाम प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश विदेश के विशेषज्ञों और संस्कृतियों से रूबरू कराते हुए बच्चों को वैश्विक लिहाज से तैयार करना उनका उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed