फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Kanak Chowk will be named after Bipin Rawat

Dehradun News: दून के कनक चौक का नाम बिपिन रावत के नाम होगा

Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Doon's Kanak Chowk will be named after Bipin Rawat
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनने वाले स्मारक के लिए कनक चौक पर भूमि का चयन किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अफसरों को तीन महीने के भीतर तैयार के निर्देश दिए हैं। कनक चौक का नाम भी अब बिपिन रावत के नाम पर होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने अफसरों संग स्थल का निरीक्षण कर भूमि का चयन किया, साथ ही जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट की होगी। मंत्री ने कहा कि बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ राष्ट्र के गौरव थे। सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तीकरण में उनका अहम योगदान रहा है। मंत्री ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के हर युवा के लिए जनरल रावत प्रेरणास्रोत हैं। अगले साल 16 मार्च को जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन इस स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम शिवकुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रांगढ़, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed