फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon mahila hospital investigation of child changing cases

दून महिला अस्पताल: बच्चा बदलने के मामले में प्रशासन ने शुरू की जांच

Thu, 07 Mar 2019 11:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
doon mahila hospital investigation of child changing cases
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

दून महिला अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। वहीं गुरुवार को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी दून महिला अस्पताल पहुंची और मामले का जायजा लिया। वह दोनों दंपत्तियों से मिलीं और उनका पक्ष सुना।

विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों व वार्डन से पूछताछ की। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा मामले में पुलिस ने भी पूछताछ की। हालांकि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं दून अस्पताल के एमएस डॉ. केके टम्टा ने कहा कि परिजन जब तक लिखित में शिकायत नहीं देंगे, तब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार रात दून महिला अस्पताल में बच्चा बदले जाने की आशंका को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। डोभालवाला निवासी उमेश शाह की पत्नी आरती का कहना है कि उसने बेटे को जन्म दिया था। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे निक्कू वार्ड में रखा गया। जबकि महिला स्टाफ ने शाम को उसे बेटी होना बता दिया। आरती का कहना है कि जब उसे बेटा हुआ था तो स्टाफ ने उसे दिखाया भी था। इस पर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप भी लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह एक समय में एक ही नाम की दो महिलाओं के बच्चे हुए थे। पहली महिला आरती पत्नी अनिल ने सुबह 9.20 बजे लड़के को जन्म दिया। उसके बाद आरती पत्नी उमेश ने 9.50 बजे लड़की को जन्म दिया।


वहीं नर्सों की मानें तो महिला के परिजनों को लड़का चाहिए था। इसलिए वह लड़की को स्वीकार नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर डीएनए जांच में यह साफ हो जाता है कि महिला ने बेटी को जन्म दिया है तो परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। सूत्रों की माने तो दोनों परिजनों ने धारा चौकी थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed