फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon hospital form is now five rupees to 1st April.

खुशखबरी: तीन गुना से भी कम हुई दून अस्पताल की फीस

Fri, 26 Feb 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Doon hospital form is now five rupees to 1st April.
दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल में एक अप्रैल से पंजीकरण का पर्चा केवल पांच रुपये का बनेगा। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल के रूप में अस्पताल में नई शुल्क व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा सेंट्रल बिलिंग सिस्टम होने के चलते दोनों अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन और बिलिंग के काउंटर भी एक ही होंगे।
विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के बजाय चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियम लागू होने हैं। इसके अनुसार अस्पताल में पंजीकरण की पर्ची केवल पांच रुपये की होगी। अस्पताल में अभी पंजीकरण की पर्ची का शुल्क 17 रुपये है। हालांकि जांच और अन्य शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर एक होने के चलते भीड़ बढ़ने की आशंका है। इसके लिए मौजूदा रजिस्ट्रेशन में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। दून महिला अस्पताल के पर्चे भी सेंट्रल बिलिंग सिस्टम के तहत मुख्य पंजीकरण काउंटर पर ही बनेंगे। इसके अलावा बिलिंग भी दून अस्पताल स्थित काउंटर पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि दून और दून महिला अस्पताल को एक ही परिसर बनाया जा रहा है। अस्पताल को भीतर से जोड़ने वाले सभी गेट खोले जाएंगे। मौजूदा दून महिला अस्पताल को आब्सट्रिक एंड गायनाकोलॉजी विभाग के रूप में स्थापित किया जा रहा है।


ब्लड बैंक के पास में रेसपिरेटरी वार्ड का निर्माण किया गया है। अन्य सभी निर्माण कार्य भी जल्द पूरे कर व्यवस्थाएं सुचारू कर दी जाएगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के निरीक्षण से पहले अस्पताल इन सभी व्यवस्थाओं को अमल में लाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed