फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital experts are learning the tricks of pediatric treatment

दून अस्पताल के विशेषज्ञ सीख रहे पीडियाट्रिक उपचार के गुर

Mon, 28 Jun 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital experts are learning the tricks of pediatric treatment
कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की स्थिति में डॉक्टरों की कमी न हो इसके लिए अब चिकित्सा विधा से जुड़े तमाम विशेषज्ञों को पीडियाट्रिक ट्रीटमेंट के गुर सिखाए जा रहे हैं। पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की ओर से अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों को बच्चों के इलाज की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि पीडियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञों की ओर से हड्डी रोग, त्वचा रोग, हृदय रोग, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट सभी विशेषज्ञों को बच्चों के इलाज के बारे में जानकारी दी जा रही है। कहा कि पूरे प्रदेश में बाल रोग विशेषज्ञों की भारी कमी है, ऐसे में अन्य विशेषज्ञों को भी बच्चों की इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
बच्चों का टीकाकरण नहीं होने से संक्रमण की संभावना ज्यादा
डॉ. केसी पंत के मुताबिक बच्चों का टीकाकरण नहीं होने से कोरोना की तीसरी लहर में उनके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा है। कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि, कम उम्र के बच्चों को लेकर अभी वैक्सीन का विकास नहीं हो पाया है। कहा कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक होती है। ऐसे में यदि बच्चों में संक्रमण होता है तो बहुत अधिक बच्चे अपने आप ही बीमारी से निपटने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed