{"_id":"577c1c7d4f1c1be6567f9b4f","slug":"doon-heros-won-sd-academy-by-109-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हीरोज की शानदार जीत, एसडी एकेडमी को 109 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हीरोज की शानदार जीत, एसडी एकेडमी को 109 रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून हीरोज के हीरो रहे आकाश के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर दून हीरोज ने एसडी बट्ट एकेडमी को 109 रन से करारी शिकस्त दी। आकाश ने 50 गेंदों में 77 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
मंगलवार को चतुर्थ बीबी अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में झाझरा स्थित दून ग्लोबल स्कूल ग्राउंड पर टॉस जीतकर दून हीरोज ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन बनाए।
विज्ञापन
आकाश ने 50 बॉल में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने आठ चौके आर चार छक्के लगाए। वहीं, अमन ने 31 बॉल में 56 रन बनाए। जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल हैं। एसडी बट्ट एकेडमी के गेंदबाज विकास ने चार ओवर में 24 रन देकर दो और मयंक ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडी बट्ट एकेडमी की टीम 16 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 109 रन ही बना पाई और 109 रन से हार गई। कुश और दीप ने 19-19 रन की पारी खेली। दून हीरोज की ओर से हैरी ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आकाश और आदित्य ने दो-दो विकेट झटके।