फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon dwellers will benefit from development plans

विकास योजनाओं का दूनवासियों को मिलेगा फायदा

Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Doon dwellers will benefit from development plans
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुष्पगुच्छ भेंट करते मेयर सुनील उनियाल गामा। - फोटो : DEHRADUN
विकास योजनाओं का दूनवासियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

मेयर ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार, कहा नागरिक सुविधाओं में होगा इजाफा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर विकास योजनाएं शुरू करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत की गई दोनों विकास योजनाओं से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा।
शुक्रवार को मेयर गामा मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने शहर के विकास के लिए कई अन्य लंबित परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। मेयर गामा ने बताया कि सरकार ने डांडा लखौंड पेयजल योजना के लिए करीब 357 लाख और तरला नागल पेयजल योजना के लिए करीब 336 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके अलावा रायपुर क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक सड़क चौड़ीकरण और नाली व फुटपाथ निर्माण के लिए करीब 978 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

मेयर गामा ने कहा कि इन दोनों विकास योजनाओं से लोगों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में शहर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। दून स्मार्ट सिटी पर भी तेजी से काम हो रहा है, जिसके नतीजे अगले कुछ दिनों में दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े हिस्से में नई सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed