फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Delhi Expressway Polycarbonate sheet will be installed to stop noise of traffic in forest Uttarakhand

Doon-Delhi Expressway: वन्यजीवों की दुनिया में न पड़े खलल...ट्रैफिक का शोर रोकने को लगेगी पॉली कॉर्बोनेट शीट

Fri, 31 Mar 2023 01:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

वाहनों की तेज रोशनी, हॉर्न और शोर से भी वन्यजीवों की दुनिया में खलल पड़ता है। जगल में वन्यजीवों की दुनिया में कोई खलल न पड़े, इसलिए नॉइज बैरियर के रूप में इसका समाधान निकाला गया है। यह एक प्रकार की फाइबर सीट होती है, जो पॉली कॉर्बोनेट पदार्थ से बनी होती है। हाईवे के दोनों तरफ चार मीटर ऊंचाई तक लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Doon-Delhi Expressway Polycarbonate sheet will be installed to stop noise of traffic in forest Uttarakhand
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे में डाटकाली मंदिर से गणेशपुर तक 12 किमी एलिवेटेड रोड के दोनों किनारे नॉइज बैरियर से कवर किए जाएंगे। ताकि वाहनों के शोर और रोशनी से वन्यजीवों की दुनिया में कोई खलल न पड़े। परियोजना में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा यह परियोजना देहरादून वन प्रभाग और सहारनपुर वन प्रभाग के बीच से होकर गुजरती है। यहां बड़ी संख्या में वन्यजीव निवास करते हैं। इसलिए परियोजना की अनुमति भी इसी आधार पर दी गई है कि इससे वन्यजीवाें को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


वाहनों की तेज रोशनी, हॉर्न और शोर से भी वन्यजीवों की दुनिया में खलल पड़ता है। इसका समाधान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से नॉइज बैरियर के रूप में निकाला गया है। यह एक प्रकार की फाइबर सीट होती है, जो पॉली कॉर्बोनेट पदार्थ से बनी होती है। हाईवे के दोनों तरफ चार मीटर ऊंचाई तक लगाई जाएंगी। इस सीट की विशेषता यह होती है कि यह वाहनों के शोर को बाहर जाने से रोकती है और रात में रोशनी को अंदर की तरफ फैंकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यू प्वाइंट पर रुककर लीजिए प्रकृति के नजारे

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे में एशिया के सबसे बड़े वन्यजीव गलियारे के ऊपर सड़क पर आपकी गाड़ी सौ से ज्यादा की स्पीड में भागेगी। लेकिन यदि इस बीच आपको कुछ देर रुककर प्रकृति को निहारना है तो इसके भी परियोजना में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। एक्सप्रेस-वे में देहरादून आशारोड़ी से आगे मोहंड की तरफ जहां इस वक्त लोहे का पुल है, उस जगह पर एलिवेटेड रोड पर व्यू प्वाइंट बनाया जाएगा। इस जगह पर सड़क की सामान्य चौड़ाई (25 मीटर) से दस मीटर ज्यादा 35 मीटर होगी। 300 मीटर लंबाई व्यू प्वांइट इस गलियारे के आकर्षण का केंद्र रहेगा। जहां लोग गाड़ी पार्क करने के बाद दूर तक वन क्षेत्र को निहार सकेंगे।

वन और पुलिस चौकी भी बनेगी

व्यू प्वाइंट वाले हिस्से में सड़क के दोनों तरफ वन और पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। इन चौकियों में पुलिस और वन विभाग के कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  किसानों को छह माह के बजाय हर दो माह में मिलेगा बिजली का बिल, पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी

डाट काली के बाद 12 किमी के बाद ही मिलेगा यू-टर्न

देहरादून से जाते हुए आशारोड़ी से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद डाटकाली मंदिर की तरफ जाने के लिए एक कट दिया जाएगा। इसके बाद आगे करीब 12 किमी तक कोई कट नहीं रहेगा। इस दौरान आपको वापस आना पड़े तो गणेशपुर में जाकर ही यू टर्न मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed