{"_id":"64265d1d6839b89bfb01e733","slug":"farmers-will-get-electricity-bill-every-two-months-instead-of-six-months-uttarakhand-news-in-hindi-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: किसानों को छह माह के बजाय हर दो माह में मिलेगा बिजली का बिल, पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: किसानों को छह माह के बजाय हर दो माह में मिलेगा बिजली का बिल, पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी
Fri, 31 Mar 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:30 AM IST
सार
आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि किसानों का कहना था कि छह माह में ट्यूबवेल का भारी भरकम बिल आता है। एक बिल दिसंबर में आता था, जिसका भुगतान अप्रैल तक करना होता था। दूसरा बिल जून में आता था, जिसका भुगतान अक्तूबर तक करना होता था।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
प्रदेश के किसानों को अब छह माह में भारी भरकम नहीं बल्कि हर दो माह में बिजली बिल मिलेगा। वहीं, उनका कनेक्शन चार महीने तक नहीं काटा जाएगा। एक माह में बिल जमा कराने पर किसानों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। उधर, मत्स्य पालकों को भी अब कृषि दरों पर भुगतान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने किसानों के लिए बिजली दरें 2.15 रुपये से बढ़ाकर 2.30 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। यहां कोई फिक्स चार्ज नहीं लगता है। आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि किसानों का कहना था कि छह माह में ट्यूबवेल का भारी भरकम बिल आता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास
विज्ञापन
एक बिल दिसंबर में आता था, जिसका भुगतान अप्रैल तक करना होता था। दूसरा बिल जून में आता था, जिसका भुगतान अक्तूबर तक करना होता था। इस वजह से किसान को उसे अदा करने में परेशानी पेश आती है। लिहाजा, आयोग ने तय किया कि अब हर दो माह में किसानों का बिल आएगा, जिसे वह आसानी से जमा करा सकेंगे।