{"_id":"69ef9fbb870f1466c9070e70","slug":"doon-delhi-expressway-cm-dhami-reaches-dehradun-from-delhi-in-two-and-a-half-hours-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doon-Delhi Expressway: दिल्ली से दून ढाई घंटे में पहुंचे सीएम धामी, कहा-ये कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doon-Delhi Expressway: दिल्ली से दून ढाई घंटे में पहुंचे सीएम धामी, कहा-ये कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण
Mon, 27 Apr 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम है।
विज्ञापन
दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जिस गति से सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास हो रहा है, यह उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
Uttarakhand: महिला आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र कल; पक्ष-विपक्ष की तैयारी पूरी, हंगामे के आसार
विज्ञापन
अब उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर न केवल यात्रा समय को कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।
इससे चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। मुख्यमंत्री ने इसे नए भारत की नई रफ्तार बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।