फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Beliver and Doon Lawyer reached the finals

Dehradun News: फाइनल में पहुंचीं दून बेलिवर और दून लॉईआर

Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doon Beliver and Doon Lawyer reached the finals
एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-3 में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें दून बेलिवर और दून लॉईआर ने अपने-अपने मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल देहरादून बेलिवर व उत्तराखंड लॉयर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन




लॉयर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में बेलिवर ने 16.2 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में दिगर सिंह नेगी को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून लॉईआर और देहरादून बार-एच के बीच खेला गया। बार-एच ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में लॉईआर की टीम ने 17 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


सौरभ भट्ट को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर उत्तराखंडी लोक गायक सौरभ मैठानी, अजय बिष्ट, धीरज प्रसाद जोशी, विपिन नौटियाल, सौरभ भट्ट, अंकुश गौड़, शशांक चौधरी, प्रवीन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed