{"_id":"09b0a58a6ad8f34e4e0cdd5e841f9414","slug":"don-died-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार मुंबइया डॉन की देहरादून में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार मुंबइया डॉन की देहरादून में हुई मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Sep 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के कुख्यात बदमाश रमेश उर्फ मुंबइया की दून में मौत हो गई। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा रमेश कैंसर पीड़ित था।
विज्ञापन
पढ़ें, इन शातिर बदमाशों ने किया पुलिस की नाक में दम
विज्ञापन
मूलत: रानीखेत निवासी रमेश सिलवाल उर्फ मुंबइया (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तीन वर्ष पूर्व उसे दून स्थित सुद्धोवाला जेल में लाय गया था। रमेश कैंसर पीड़ित था और उसका उपचार जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
तबीयत अचानक बिगड़ी
वहां उसे अकसर कीमोथेरेपी के लिए भेजा जाता था। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व रमेश को अस्पताल भेजा गया था। पांच दिन पूर्व ही वह जेल लौटा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे जेल से दून अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...