फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Domestic masks reduced the sales of masks

घरेलू मास्क ने घटाई मास्क की ब्रिकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Domestic masks reduced the sales of masks
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोराना संकट और लोकडावन के बीच कई लोगों ने अपने घरों में मास्क बनाना सीख लिया। इससे बाजार में मास्क की ब्रिकी पहले से कम हो गई है। वहीं, अब मास्क की कालाबाजारी भी कम होने की सूचना है। कोरोना संकट शुरू होने के वक्त बाजार में एकाएक अचानक मास्क की बिक्री बढ़ गई थी। तमाम जगहों से घटिया मास्क और अधिक दामों पर मास्क की बिक्री की शिकायतें आ रही थी। हालात यह थी कि बाजार में मास्क मिलने भी बहुत मुश्किल हो रहे थे। इस बीच धीरे-धीरे समय बढ़ता गया तो कुछ लोगों ने घर में ही कपड़े के मास्क बनाना सीख लिया। जिसके चलते अब बाजार में मास्क किल्लत भी नहीं है। अब बाजार में तमाम तरह के मास्क भी आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। दून होल सेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा ने बताया कि मास्क की बिक्री पहले से कम हुई है। यही नहीं अब कहीं से भी मास्क की कालाबाजारी की शिकायतें नहीं मिल रही है। सेनेटाइजर भी सस्ते मिलने लगे मनीष नंदा ने बताया कि मास्क की तरह ही सैनिटाइजर की कीमतें भी अब पहले से कम हो गई है। कई कंपनियों द्वारा उत्पादन बढ़ाए जाने की वजह से ऐसा हुआ है उन्होंने बताया कि जो सेनिटाइजर पिछले दिनों 100 से 250 रुपए में बिक रहा था. वह इन दिनों 40 से 100 रुपए तक में अासानी से बाजार में उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed