{"_id":"6675f8306d42c453060920a4","slug":"dolphin-institute-became-the-first-private-autonomous-college-of-the-states-central-university-dehradun-news-c-5-1-drn1030-439949-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य के केंद्रीय विवि का पहला निजी ऑटोनॉमस कॉलेज बना डॉल्फिन इंस्टीट्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य के केंद्रीय विवि का पहला निजी ऑटोनॉमस कॉलेज बना डॉल्फिन इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iयूजीसी ने संस्थान को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ऑटोनॉमस का दर्जा दिया
I
Iराष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत डॉल्फिन इंस्टीट्यूट राज्य का पहला निजी ऑटोनॉमस कॉलेज बन गया है। यूजीसी व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
I
I
I
Iयूजीसी ने गुणवत्तापरक कार्य कर रहे शिक्षण संस्थानों को स्वायत्त बनाने की योजना के तहत डॉल्फिन इंस्टीट्यूट का यह दर्जा मिला है। अब संस्थान अपने स्तर पर ही अपना पाठ्यक्रम निर्धारित कर परीक्षा करा सकेगा। पासआउट छात्रों को डिग्री गढ़वाल विवि की ओर से दी जाएगी। संस्थान की निदेशक प्रोफेसर शैलजा पंत ने बताया कि ऑटोनॉमस स्टेटस के बाद संस्थान छात्रों के लिए प्रवेश नियम निर्धारित कर सकता है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ऑटोनॉमस कॉलेज छात्रों की रुचि के हिसाब से कोर्स डिजाइन कर परीक्षा खुद करा सकते हैं। इससे छात्रों को अपनी पसंद का कोर्स चुनने में आसानी होगी। वहीं कॉलेज के स्तर से ही मूल्यांकन होगा और शोध को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि कॉलेज ने अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीज के साथ पाठ्यक्रम निर्धारण, गैस्ट लैक्चर, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग आदि के लिए एमओयू किए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों के पास एक तरह के विषयों के साथ दूसरे विषय पढ़ने के भी मौके होंगे। ऑटोनॉमस दर्जा मिलने के बाद कॉलेज में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें स्नात्तक, परास्नात्तक के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी शामिल हैं। छात्रों को डिग्री के साथ इन सर्टिफिकेट कोर्स को करने का मौका मिलेगा जो उनके लिए रोजगार की राह और मजबूत करेंगें।I