फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dog squad discovered hand paw under Sauda Saroli bridge in dehradun

आपदा: सौड़ा सरोली पुल के नीचे डॉग स्क्वायड ने खोजा हाथ का पंजा, नदी में तलाश कर रहे नाविक

Wed, 24 Aug 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Aug 2022 08:35 AM IST
सार

खोजी अभियान के तहत मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही सौड़ा सरोली पुल के नीचे से एक हाथ का पंजा भी डॉग स्क्वायड ने खोज निकाला। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में 100 से ज्यादा जवान व अधिकारी लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Dog squad discovered hand paw under Sauda Saroli bridge in dehradun
किनारों पर डॉग स्क्वायड कर रहे तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदाग्रस्त क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीमें त्रिस्तरीय खोजी ऑपरेशन चला रही हैं। मालदेवता क्षेत्र में जवान पैदल शवों की खोज में जुटे हुए हैं। जबकि, डॉग स्क्वायड नदी किनारों पर तलाश कर रहा है और एसडीआरएफ की फ्लड रेस्क्यू टीम के नाविक हरिद्वार तक तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस खोजी अभियान के तहत मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही सौड़ा सरोली पुल के नीचे से एक हाथ का पंजा भी डॉग स्क्वायड ने खोज निकाला। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में 100 से ज्यादा जवान व अधिकारी लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


कुछ टीमें मलबा आदि हटाने का काम कर रही हैं। जबकि, तीन अलग-अलग तरह की टीमें बनाई गई हैं। इनमें छह खोजी कुत्तों के साथ डॉग स्क्वायड नदी के दोनों ओर खोजी अभियान चला रहा है। दूसरी टीम नदी के बीच में राफ्ट के माध्यम से हरिद्वार तक सर्च ऑपरेशन चला रही है। जबकि, तीसरी टीम पैदल सर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौड़ा सरोली पुल के नीचे एक हाथ का पंजा भी खोजी कुत्तों को मिला है। संभावना जताई जा रही है कि यह पंजा किसी दबे हुए व्यक्ति का कटकर ही बहकर आया है। ग्वाड़ से नीचे एक महिला का शव भी खोजा गया है। इसके अलावा अभी कई और लोग लापता हैं। उनकी हरिद्वार तक तलाश की जा रही है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद टीमों को और अधिक सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, बचाव कार्य निर्बाध चलता रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed