फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctors strike

अब डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 29 Nov 2013 03:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Nov 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
doctors strike

देहरादून में अब चिकित्सकों ने शासन स्तर पर लंबित मांग प्रस्तावों के विरोध में आंदोलन की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल

प्रोन्नति, डीएसीपी, वेतनवृद्धि और भत्तों को बढ़ाने की मांग को लेकर प्रांतीय चिकित्सक संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेताया है कि अगर उनकी 14 मांगों के निस्तारण पर शासन ने कोई फैसला नहीं लिया तो 23 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


शासन स्तर पर नहीं हो रहा विचार
संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के हुई बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि उनकी मांगों पर शासन स्तर से विचार नहीं हो रहा है। संघ के अध्यक्ष बीएस जंगपांगी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि स्वास्थ्य मंत्री से कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई नतीजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2000 बैच के छूटे सभी चिकित्साधिकारियों की प्रोन्नति संयुक्त निदेशक स्तर पर तत्काल की जाए। डायनेमिक एश्योरड कैरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) के तहत 4 वर्ष, 9 वर्ष, 13 वर्ष और 20 वर्ष में प्रोन्नति लाभ मिले।

पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म


उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में पचास फीसदी स्नात्कोत्तर सीटें पीएमएस संवर्ग के लिए आरक्षित हों। पोस्टमार्टम भत्ता और वाहन भत्ता बढ़ाने के साथ यात्रा ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक का बीमा 20 लाख रुपए किया जाए।

23 दिसंबर का अल्टीमेटम
स्थानांतरण नीति को पारदर्शी बनाने के साथ संविदा चिकित्सकों की तैनाती दुर्गम में की जाए। प्रत्येक चयन वर्ष में विभागीय प्रोन्नति प्रत्येक स्तर पर रिक्त पदों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। मांगों को जल्द पूरा करने के लिए संघ ने स्वास्थ्य मंत्री और शासन को 23 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया है।

महासचिव डॉ. एसके गोस्वामी के अनुसार 23 दिसंबर पर ओपीडी का पूर्ण बहिष्कार होगा, 6 जनवरी से 8 जनवरी तक ओपीडी का पूर्ण बहिष्कार और 13 जनवरी से सभी स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed