फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors Saved life of an elderly woman by giving CPR to exhausted breath In Pithoragarh

...और लौट आई सांस: परिजन बुजुर्ग को मान बैठे मृत, डॉक्टरों ने दे दीं सांसें

Tue, 07 Jun 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jun 2022 11:03 AM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने थम चुकी सांसों को सीपीआर देकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई। परिजनों ने बुजुर्ग को मृत मान लिया था। 

विज्ञापन
Doctors Saved life of an elderly woman by giving CPR to exhausted breath In Pithoragarh
डॉक्टरों ने बचाई बुजुर्ग की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से उपचार के लिए जिला अस्पताल में आई एक बुजुर्ग महिला को चिकित्सकों की टीम ने कार्डियो पल्मोनरी रेसुसिटेशन (सीपीआर) देकर नया जीवन दिया है जबकि सांसें थम जाने पर परिजनों ने महिला को मृत मान लिया था और अन्य लोगों को भी फोन कर उनको मृत बता दिया था। 
विज्ञापन


जब महिला की सांसें दोबारा चलने लगीं तो परिजनों ने खुश होकर चिकित्सक और उनकी टीम की सराहना की। ग्राम चहज निवासी प्रकाश चंद्र जोशी शनिवार को अपनी पत्नी उषा जोशी के साथ मां बसंती देवी (75) को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। महिला को 20 दिन से शरीर में सूजन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


डॉक्टर इमरजेंसी में महिला के उपचार में लग गए लेकिन कुछ देर बाद उनकी मां की सांसें एकदम थम गईं। इस पर उन्होंने मां को मृत समझकर अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी और अस्पताल के बाहर जाकर रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आपातकालीन कक्ष में ईएमओ डॉ. रोहित ग्रोवर, फार्मासिस्ट गोपाल सिंह बिष्ट, कक्ष सहायक कमल शर्मा सीपीआर प्रक्रिया देकर महिला को बचाने में जुटे रहे। प्रयासों के बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला की सांसें वापस लौटाईं। इसके बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बेटे प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि सीपीआर देकर टीम ने उनकी मां को नया जीवन देकर उनकी खुशी लौटाई है। उन्होंने टीम की सराहना की। कहा कि चिकित्सक को इसलिए भगवान का रूप कहा जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed