फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors from many cities came forward for duty in Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi

ChardhamYatra: ड्यूटी के लिए कई शहरों के डॉक्टर आए आगे, तीर्थयात्रियों को मिलेगा और बेहतर सुरक्षा कवच

Mon, 14 Apr 2025 11:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Apr 2025 11:31 AM IST
सार

चारदाम यात्रा में ड्यूटी के लिए कई शहरों के डॉक्टर आए आगे आए हैं। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान दी गई सेवाएं क्लीनिकल रोटेशन या डीआरपी के तहत मान्य होंगी। डॉक्टरों को इसके लिए अलग से तीन माह की ट्रेनिंग नहीं करनी पड़ेगी।
 

विज्ञापन
Doctors from many cities came forward for duty in Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

चारधाम यात्रा में पहली बार पीजी डॉक्टरों की तैनाती को मंजूरी मिलने से तीर्थयात्रियों को और बेहतर सुरक्षा कवच मिलेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की घोषणा के बाद देश भर के मेडिकल कॉलेजों से पीजी डॉक्टर यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


एमडी, एमएस व डीएनबी पीजी डॉक्टर चारधाम यात्रा में सेवा देकर डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान दी गई सेवाएं क्लीनिकल रोटेशन या डीआरपी के तहत मान्य होंगी। डॉक्टरों को इसके लिए अलग से तीन माह की ट्रेनिंग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


 तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलेगी
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एनएमसी से पीजी डॉक्टरों की स्वैच्छिक तैनाती की अनुमति मांगी थी। एनएमसी की मंजूरी के बाद अब देश भर के मेडिकल कॉलेजों से पीजी कर रहे डॉक्टरों से यात्रा में सेवाएं देने के लिए सकारात्मक प्रक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, पीजी डॉक्टरों की यात्रा में तैनाती के निर्णय से तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलेगी। इसके अलावा प्रशिक्षु डॉक्टरों को उच्च हिमालयी चिकित्सा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed