{"_id":"de2fff80d3e349436b554f8b157a59aa","slug":"doctor-s-leave-cancelled-till-gairsain-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण सत्र के लिए डॉक्टरों की छुट्टी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण सत्र के लिए डॉक्टरों की छुट्टी पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल के डॉक्टरों को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की समाप्ति तक छुट्टी नहीं मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को भी मौखिक रूप से फिलहाल छुट्टी न लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
सत्र के लिए तैयारियां जोरों पर
गैरसैंण में दो नवंबर से प्रस्तावित विस सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्थायी डिस्पेंसरी बनाई जा रही है। इसके लिए डॉ. मुकेश सुंदरियाल, डॉ. प्रवीन पंवार, डॉ. केबी जोशी, डॉ. आरती रावत, डॉ. खेमराज, डॉ. अजय कुमार गैरोला, डॉ. दीपिका जैन और एक-एक लैब टेक्नीशियन व ईसीजी टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। डॉक्टरों और टेक्नीशियन की टीम एक नवंबर को ही गैरसैंण पहुंच जाएगी। सत्र के दौरान डॉक्टरों की कमी न हो इसके लिए फिलहाल छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। दून अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि इस संबंध में डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की व्यवस्था पूरी
दूसरी ओर सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि जिले में केंद्र से एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) की टीम पहुंची हुई है। टीम अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के संबंध में दौरा कर रही है। ऐसे में अस्पतालों में डॉक्टरों का रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था कर ली गई है।