{"_id":"87f87156a04578caf9bfa1d4c240fca9","slug":"doctor-operated-pregnant-buffalo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कर बचा ली गर्भवती भैंस की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कर बचा ली गर्भवती भैंस की जान
अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी में पशु चिकित्सकों की टीम ने लाखा मंडल क्षेत्र के बड़कोट गांव में एक भैंस का ऑपरेशन कर उसके गर्भ में दस दिन पहले मृत बच्चे को बाहर निकाल कर भैंस की जान बचा ली। चिकित्सकों के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की है।
विज्ञापन
गर्भ में मर गया था बच्चा
नौगांव प्रखंड के कुवां क्षेत्र से लगे लाखा मंडल के बडकोटी गांव में दो जनवरी को एक भैंस के प्रसव के दौरान भैंस का वाटर बैग तो बाहर निकल आया, लेकिन बच्चा गर्भ में ही मर गया।
विज्ञापन
इससे भैंस का जीवन भी संकट में पड़ गया था। कुछ दिन घरेलू उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर पशुपालक ने वहां तैनात पशु चिकित्सक डॉ. रेनू चौहान से संपर्क किया।
विज्ञापन
निःशुल्क ऑपरेशन
डॉक्टर रेनू से स्थिति न संभल पाने पर बड़कोट में तैनात पशु चिकित्सक डा.अमित देवराड़ी एवं राजगढ़ी के डा. मायामित सैनी से संपर्क किया गया।
बीते बृहस्पतिवार को उक्त डॉक्टरों की टीम ने बडकोटी गांव पहुंचकर भैंस का निशुल्क ऑपरेशन किया। उसके गर्भ में मृत बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया।
भैंस की जान को था खतरा
पशु चिकित्सकों ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चेदानी का मुंह न खुल पाने के कारण बच्चा गर्भ में ही मर गया। इससे भैंस की जान को भी खतरा था।
ऑपरेशन के बाद भैंस स्वस्थ है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों के इस प्रयास की सराहना की है।