फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor on strike uttarakhand

यहां तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, मांगे नहीं मानी तो होगा पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार

Sat, 24 Mar 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
doctor on strike uttarakhand
डॉक्टर

लंबित मांगों पर अमल नहीं होने से नाराज प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े चिकित्सकों ने दस से 12 अप्रैल तक आपातकालीन और पोस्टमार्टम छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने का एलान किया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 13 अप्रैल से प्रदेशभर के चिकित्सक पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। शनिवार को संघ की स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित बैठक में डॉक्टरों ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान चिकित्सकों की ड्यूटी यात्रा में लगा दी जाती है, लेकिन उनके आवास और भोजन की व्यवस्था नहीं की जाती।
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सकों को केंद्र सरकार के सातवें वेतन के अनुरूप नॉन प्रैक्टिस अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा।

चिकित्सकों को 30 फीसदी दुर्गम भत्ता भी नहीं दिया जा रहा

doctor on strike uttarakhand
money
संगठन के प्रांतीय महासचिव डॉ. दिनेश चौहान ने कहा कि चिकित्सकों को 30 फीसदी दुर्गम भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने डीएसीपी के लाभ को लेकर कुछ प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग की। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला ने कहा कि चिकित्सकों की अनदेखी के चलते हर साल 15 से अधिक चिकित्सक वीआरएस लेने को मजबूर हैं।

बैठक में लंबित मांगों पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री कार्यालय से कई बार पत्राचार के बावजूद उनसे वार्ता न हो पाने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.डीपी जोशी, डॉ.मेघना असवाल, डॉ.अजीत मोहन जौहरी, डॉ.राम प्रकाश, डॉ.प्रदीप राणा, डॉ.चारू बहुगुणा, डॉ.संजीव सिंह, डॉ.गरिमा पंत, डॉ.प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed