{"_id":"5e69ba4e99796c9135f4398c32d95ac7","slug":"doctor-afraid-of-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के डर से फोन नहीं उठा रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के डर से फोन नहीं उठा रहे डॉक्टर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Mar 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का इलाज करने वाले एक डॉक्टर साहब इन दिनों परेशान हैं। ऐसे वक्त में उन्हें स्वाइन फ्लू के संबंध में लोगों को जानकारी देने की जिम्मेदारी दे दी गई है जब शहर के हर घर में जुकाम-बुखार के रोगी हैं।
विज्ञापन
चूंकि स्वाइन फ्लू का हौव्वा खड़ा हो गया है सो जिस आदमी को लगातार तीन छींकें आ गईं उसके दिमाग की घंटी बजने लगती है। अमूमन बच्चों की नाक बहने की अनदेखी करने वाली माताएं इस वक्त चौकन्नी हैं। जैसे ही बच्चे की नोजी आई तुरंत डॉक्टर साहब का फोन डायल कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर साहब को इतने फोन रिसीव करने की आदत तो है नहीं। कहते हैं कि मरीजों को डांटता हूं, पत्नी से लड़ता हूं। मेरा नंबर किसी ने कैसे दे दिया? मेरा पर्सनल नंबर है। उनके साथी मौज ले रहे हैं कि पहले शिकायत करता था कि मरीज नहीं आते अब मरीजों के फोन आ रहे हैं तो उलझन में है।
विज्ञापन