{"_id":"5d2e2cc28ebc3e6d1c214d60","slug":"do-not-get-trapped-in-trouble-do-not-hesitate-help-the-injured-dehradun-news-drn313160715","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंझट में नहीं फंसेंगे, बेहिचक करें घायलों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंझट में नहीं फंसेंगे, बेहिचक करें घायलों की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसोें में घायल लोगों की बेहिचक होकर मदद करें, वे किसी झंझट में नहीं फंसेंगे। परेशान करने की बात को भूलकर घायलों का अस्पताल पहुंचाएं पुलिस आपका सम्मान करेगी। यह बात एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य ने मंगलवार को ट्रक, डंपर, विक्रम, सिटी बस, मैजिक और ई-रिक्शा यूनियन के साथ हुई बैठक में कही।
एसपी यातायात ने कहा कि आम लोगाें में यह भ्रांति है कि किसी घायल करने की मदद करने पर उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पुलिस भी उनसे उल्टे-सीधे सवाल करेगी। वर्तमान में इस सोच को बदलने की जरूरत है। काफी घटनाओं में देखने में आता है कि सही समय पर उपचार न मिलने के कारण घायल की मौत हो जाती है। एसपी ने यूनियन पदाधिकारियों से कहा कि वे चालक और परिचालकों को यह समझा दें कि वे दुर्घटना में घायल लोगों को निसंकोच अस्पताल पहुंचाने में मदद करे। कोई पुलिसकर्मी उन्हें परेशान नहीं करेगा। बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय सभी थाना प्रभारियाें और पुलिसकर्मियों को निर्देश दे चुका है। यूनियन पदाधिकारियों ने तमाम रूटाें पर यह व्यवस्था लागू करने का आश्वासन दिया है। बैठक में निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह रावत, सीपीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।