फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM rudraprayag eat mid day meal with primary students

मिलिए इस IAS से, प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
DM rudraprayag eat mid day meal with primary students
dm rudraprayag

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के डोभा गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने प्राथामिक विद्यालय डोभा का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टॉफी बांटी और फिर उनके साथ मिड-डे-मील भी खाया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी आम जनता के साथ स्कूली बच्चों के भी चहेते बन गए हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी घिल्डियाल प्रात: 10 बजे डोभा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल के जर्जर भवन पर चिंता जताते हुए उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नए भवन निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद वे कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों से बात करते हुए उनके सवाल पूछने लगे। डीएम ने बच्चों के बीच में बैठकर उन्हें सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के बारे में जानकारी दी और कुछ सवाल भी पूछे। इसके बाद करीब 11 बजे घंटी बजी और सभी छात्र-छात्राएं स्कूल के फील्ड में अपनी-अपनी थाली-कटोरी और गिलास के साथ लाइन पर बैठकर मिड-डे-मिल ग्रहण करने बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

DM rudraprayag eat mid day meal with primary students
dm rudraprayag

तभी डीएम ने भी जूते उतारे और कक्षा दो और तीन के बच्चों के बीच में लाइन में बैठकर थाली में दाल-चावल का आनंद लेने लगे। इसके बाद उन्होंने बच्चों का पुचकारते हुए और अच्छी पढ़ाई करने को कहा। इसके बाद डीएम जीआईसी मणिपुर का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने कक्षा 6 और 8वीं के बच्चों को सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी पढ़ाया।

डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों के साथ अभिभावक जैसा व्यहार करें, जिससे बच्चे उत्साह के साथ पढ़ सके। डीएम घिल्डियाल ने बताया कि मीड-डे-मिल की गुणवत्ता अच्छी थी। लेकिन स्कूल भवन की स्थिति काफी खतरनाक है। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं। 

DM rudraprayag eat mid day meal with primary students
dm mangesh ghildiyal and usha

बता दें कि मंगेश घिल्डियाल जिले में सबके चहेते हैं। हाल ही में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय की शिक्षिक पद रिक्त होने के चलते इनकी पत्नी ऊषा ने वहां अस्थायी तौर पर पढ़ाने की इच्छा जाहिर की थी। वे वहां पढ़ा भी रही हैं।

इसके अलावा जून माह में केदारनाथ यात्रा दौरान डीएम घिल्डियाल ने यात्री बनकर व्यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed