फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM reprimanded the officials of Jal Sansthan, action will be taken against those who make people run around

Dehradun News: डीएम ने जलसंस्थान के अधिकारियों को फटकारा, चक्कर कटवाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the officials of Jal Sansthan, action will be taken against those who make people run around
I
विज्ञापन

II- डीएम के तल्खी भरे लहजे से सभागार में पसर गया सन्नाटा
I
I

I
I-जनसुनवाई में आईं कुल 108 शिकायतें, सबसे अधिक 27 शिकायत भूमि विवाद से रही संबंधित
I
I जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिर्पणा सभागार में जनसुनवाई की। सीवर लाइन की समस्या को लेकर एक महिला की शिकायत पर डीएम ने जलसंस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगली बार शिकायत आई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम के तल्ख तेवरों से सभागार में सन्नाटा पसर गया। डीएम ने कहा, अनावश्यक रूप से लोगों कार्यालयों के चक्कर कटवाने वाले विभागीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
I
I
I
Iडीएम ने इसके बाद सभी शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 108 शिकायतें आईं। इनमें से सबसे अधिक 27 मामले भूमि विवाद के रहे। सड़क, सीमाकंन, मतदाता सूची, अवैध बाजार, अतिक्रमण, ठगी आदि अन्य मामलों की भी शिकायत लोगों ने की है। इस दौरान एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम हरिगिरि, शालिनी नेगी, डीडीओ सुनील कुमार, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, डीसीओ केके अग्रवाल आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I--------------
I
I
I
Iकेस-1 महिला की शिकायत पर उखड़ गए डीएम
I
Iआराघर निवासी मंचल बाला बजाज ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि पड़ोसी व्यक्ति ने दुकान बनाकर सीवर लाइन के चैंबर पर कब्जा जमा लिया है। सीवर लाइन की सफाई न होने से भारी परेशानी हो रही है। पिछले छह माह से कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस पर डीएम तल्ख हो उठे जलसंस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सीवर लाइन खोले जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि छोटी-मोटी शिकायतों का विभाग अपने स्तर पर निराकरण करें। बेवजह लोगों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस-2 मकान बनवाने के लिए गुहार
I
I
I
Iविकासनगर निवासी जीवन सिंह ने डीएम से बताया कि दैवीय आपदा से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके लिए कई महीनों से कार्यालयों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। डीएम ने तुरंत एसडीएम विकासनगर को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के बारे में कहा। डीएम ने फरियादी से कहा कि समस्या का निराकरण न हो तो सीधे उनसे आकर मिलें। राजपुर रोड निवासी एक महिला ने डीएम से बताया कि दबंगों ने उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया है। इस पर डीएम ने प्रभावी कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article